टीचर की पिटाई से LKG के छात्र की मौत होमवर्क न करने पर कपड़े खोलने लगी, थप्पड़ मारा, डांट लगाई, क्लास में ही गिर पड़ा मासूम, और फिर..
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गुरुवार को LKG में पढ़ने वाले 6 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. आरोप है टीचर की पिटाई से छात्र को सदमा लगा, जिसके बाद वो बेहोश हुआ और उसकी फिर उसमे मौत हो गयी.
टीचर की पिटाई से छात्र की मौत
पूरा मामला विशाखापत्तनम के वन टाउन इलाके में स्थित लिटिल गार्डन्स स्कूल का है. घटना 20 अगस्त 2026 की है. मृतक छात्र की पहचान 6 साल के प्रणय तेजा के रूप में हुई है. प्रणय तेजा लिटिल गार्डन्स स्कूल के UKG में पढ़ता था. जिसकी स्कूल टीचर की पिटाई से मौत हो गयी.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, प्रणय तेजा हमेशा की तरह गुरुवार 20 अगस्त 2026 की सुबह भी घर से निकला था. यह काफी खुश और स्वस्थ था. इसी बीच दोपहर के समय उसकी तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद उसे किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया. परिवार वालो को जैसे ही उसकी सूचना पहुंची और तो अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल पहुंचने से आधे घंटे पहले ही छात्र की मौत
जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे. उन्होंने इस बारे में अन्य लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फूटेज चेक किया. परिजनों के अनुसार, होमवर्क न करने पर टीचर ने बच्चे को डराया था और उसे एक छड़ी से मारा था. सदमे और डर के कारण वह वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत गई हो गयी. डॉक्टर का कहना था अस्पताल पहुंचने से आधे घंटे पहले ही जान जा चुकी थी.
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इसकी शिकायत पुलिस से की गयी है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. वहीँ, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमे दिखाई दे रहा है कि टीचर ने बच्चे के कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा. जिसके बाद वो बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गयी. फ़िलहाल मामले की जांच जारी है.
