Thu. Nov 26th, 2026

महाकाल की शरण में पहुंचे एक्टर मनोज जोशी, भस्म आरती के बाद बोले- इस अनुभव को बयां करना मुश्किल

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी शुक्रवार तड़के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे। वो यहां पर प्रात: काल होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और भक्ति भाव से बाबा के दर्शन करते दिखाई दिए। अभिनेता लगभग ढाई घंटे तक मंदिर में रहे।

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए मनोज आध्यात्मिक वातावरण के बीच भाव विभोर होते दिखाई दिए। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा उनका स्वागत सत्कार भी किया गया। बाबा के दर्शन करने के उपरांत एक्टर ने इसे वो अनुभव बताया जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed