Wed. Aug 26th, 2026

जबलपुर पुलिस हत्थे चढ़े 2 वांटेड अपराधी, कभी भिखारी तो कभी मजदूर बनकर काट रहे थे फरारी

जबलपुर पुलिस की ओर से अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कोई ना कोई कदम उठाए जा रहे हैं। कभी अवैध नशीली पदार्थ की खेप पकड़ी जा रही है तो कभी चोरी के मामले का खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में आप पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 वांटेड क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। जबलपुर से भाग कर यह अलग-अलग जगह अपनी पहचान छुपा कर रह रहे थे। यह कभी साधु तो कभी भिखारी बनकर पुलिस को चकमा देते रहे लेकिन अब आखिरकार पकड़ में आ गए हैं।

पुलिस ने पकड़े वांटेड आरोपी

जबलपुर पुलिस ने महीनों चलाए गए तलाशी अभियान के बाद इन दोनों वांटेड आरोपियों में से एक को सूरत और दूसरे को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामलों में शिकायत दर्ज है। लंबे समय से इन्हें ढूंढा जा रहा था और अब आखिरकार ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

पुलिस द्वारा की जानकारी के मुताबिक इनमें से एक आरोपी वरुण पटेल के खिलाफ लगभग 19 मामले दर्ज हैं। यह कभी मजदूरी कर रहा था तो कभी भिखारी बनकर चकमा दे रहा था। वहीं दूसरे आरोपी प्रवीण रजक के खिलाफ खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली और मारपीट के अलग-अलग प्रकरण दर्ज है। यह जगह-जगह साधु बनकर घूम रहा था ताकि इसे पहचाना जा सके।

यहां काटी फरारी

इन दोनों आरोपियों ने देश के अलग-अलग शहरों में अपनी पहचान छुपा कर फरारी काटी है। कभी ये नर्मदा के तिलवारा घाट में साधु संतों के बीच रहे तो कभी कटनी, मैहर और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में अलग अलग हुलिया बनाकर रहे। हालांकि, जबलपुर पुलिस लगातार इनके पीछे लगी रही और इन्हें पकड़ने में कामयाब हुई।

कैसे आए पकड़ में

यह दोनों बहुत ही शातिर हैं और इन्हें जैसे ही अपने आसपास जबलपुर के नंबर की गाड़ी दिखती थी, यह मौके से गायब हो जाते थे। यह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे जिस वजह से इन्हें पकड़ना मुश्किल हो गया था। लेकिन अब रांझी पुलिस ने प्रवीण को उज्जैन और तरुण को सूरत से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *