Fri. Sep 4th, 2026

राजस्थान में अचानक कैसे फैल रहा खतरनाक वायरस किसे ज्यादा खतरा है; मंत्री किरोड़ीलाल भी चपेट में आए थे, जानें- स्वाइन फ्लू का कितना बड़ा रिस्क‌

राजस्थान में अगस्त के महीने में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली। जनवरी से जुलाई तक जहां कुल 91 केस मिले थे, वहीं अकेले अगस्त में 56 मरीज सामने आ चुके हैं।

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने की खबर ने भी स्वाइन फ्लू को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। क्या राजस्थान में कोई नया या ज्यादा खतरनाक वायरस फैल रहा है?

क्या हर बुखार स्वाइन फ्लू हो सकता है? किसे ज्यादा खतरा

जवाब राजस्थान में जनवरी से अगस्त 2026 तक स्वाइन फ्लू के 147 केस सामने आ चुके हैं। अकेले अगस्त में 56 मरीज मिले हैं। यह 2026 में किसी एक महीने में सामने आए सबसे ज्यादा केस हैं।

शुरुआती महीनों में मामले कम थे, लेकिन अगस्त में अचानक केस बढ़ गए। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल संस्थानों को स्क्रीनिंग, इलाज और जरूरत पड़ने पर मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश जारी किए।

हालांकि, अभी किसी नए या ज्यादा खतरनाक H1N1 स्ट्रेन के फैलने की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए मौजूदा बढ़ोतरी को फिलहाल नए वायरस के रूप में नहीं देखा जा रहा है।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू यानी H1N1 वायरस से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। उनकी सेहत में सुधार के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

सवाल-2 केस बढ़ने की वजह क्या है? क्या मौसम का भी कनेक्शन है?

जवाब  डॉ. कृष्ण कांत शर्मा के मुताबिक इन्फ्लुएंजा का प्रसार मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के साथ बदलता रहता है। राजस्थान जैसे गर्म इलाके में फ्लू साल के अलग-अलग समय में फैल सकता है।

WHO के मुताबिक गर्म क्षेत्रों में इन्फ्लुएंजा पूरे साल मौजूद रह सकता है। कुछ समय में इसका प्रसार बढ़ जाता है। मौसम बदलने के दौरान बंद कमरों में ज्यादा समय बिताना, भीड़भाड़, स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों में नजदीकी संपर्क जैसे कारण संक्रमण को फैलने का मौका दे सकते हैं।

वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, बात करने या सांस लेने से निकलने वाले छोटे कणों के जरिए दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है।

इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ हिस्सों में H1N1 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच राजस्थान ने भी निगरानी बढ़ाई है। लेकिन सिर्फ मौसम को इसकी एकमात्र वजह मानना सही नहीं होगा।

सवाल-3 स्वाइन फ्लू क्या है और सामान्य फ्लू से कितना अलग है?

जवाब  जिसे आम बोलचाल में स्वाइन फ्लू कहा जाता है, वह इन्फ्लुएंजा ए के H1N1 वायरस से होने वाला संक्रमण है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही हो सकते हैं। यह सांस से जुड़ी बीमारी है और इसके लक्षण दूसरे मौसमी फ्लू से काफी मिलते-जुलते हैं।

अचानक बुखार आना, सूखी खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, बदन और मांसपेशियों में दर्द और काफी कमजोरी इसके सामान्य लक्षण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed