Wed. Sep 2nd, 2026

5000 अमेरिकी सैनिक थाईलैंड पहुंचे, 5 दिन छुट्टियां मनाएंगे देह व्यापार वाले इलाकों में जाने पर रोक; पुलिस ने 50 सेक्स वर्कर्स को हिरासत में लिया

अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन बुधवार सुबह थाईलैंड के लाम चाबांग पोर्ट पर पहुंच गया है। इस एयरक्राफ्ट पर पिछले 9 महीनों से 5 हजार सैनिक तैनात हैं।

USS अब्राहम लिंकन के साथ अमेरिकी नौसेना के दो और जहाज भी पहुंचे हैं। इन सैनिकों को बसों से करीब 96 किमी दूर पटाया ले जाया जाएगा। यहां वे 5 दिन छुट्टियां बिताएंगे।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों के देह व्यापार से जुड़े कुछ खास इलाकों में जाने पर रोक लगाई है।

पुलिस ने अमेरिकी सैनिकों के आने से पहले पटाया शहर में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रॉयटर्स के मुताबिक छापेमारी कर करीब 50 सेक्स वर्कर्स को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed