57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, राजस्व विभाग ने जारी किए आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बुधवार देर रात को 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इस संबंध में 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव धनंजय नेताम ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर, बालोद, धमतरी, रायगढ़ समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के मुताबिक, तहसीलदारों में उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़, संतोष कुमार धुव को दंतेवाड़ा से महासमुंद, शिवम पांडेय को रायगढ़ से दंतेवाड़ा, कमलावती सिंह को सरगुजा से जांजगीर-चांपा, जयश्री राजन पाथे को जशपुर से बिलासपुर, पूनम रश्मि तिग्गा को बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरबा, रूपेश कुमार मरकाम को बस्तर से कांकेर और चितेश कुमार देवांगन को गरियाबंद से राजनांदगांव भेजा गया है।
नायब तहसीलदारों में प्रियंका कुशवाहा को बेमेतरा से पटवारी प्रशिक्षण शाला रायपुर, उन्मेष पटेल को रायगढ़ से महासमुंद, प्रेरणा सिंह को महासमुंद से रायपुर तथा जयेंद्र सिंह को बलरामपुर-रामानुजगंज से रायपुर भेजा गया है।
