Sat. Sep 19th, 2026

स्कूटी की चाबी नहीं, सपनों के ताले की चाबी! CM डॉ. मोहन यादव ने मेधावी छात्रों को दी सौगात, 7400 बच्चों के खिले चेहरे

भोपाल। किसी को सीए बनना है, किसी का सपना न्यूरोसर्जन बनने का है तो कोई खेती को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाकर अपना एग्रीकल्चर स्टार्टअप शुरू करना चाहता है। ऐसे ही सपने आंखों में लिए प्रदेश के 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत इन विद्यार्थियों को स्कूटी की सौगात दी।

भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 मेधावी विद्यार्थियों को स्वयं स्कूटी की चाबी सौंपी। उन्होंने विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया और उनसे संवाद कर जाना कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को स्कूटी मिलने की बधाई देने के साथ एक जरूरी सीख भी दी। उन्होंने कहा कि स्कूटी चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed