बैतूल के चिचोली में NSUI का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर समेत कई मुद्दों को लेकर उठाई आवाज, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बैतूल मध्यप्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का विरोध लगातार सामने आ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की व्यवस्था और बिजली बिलों को लेकर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। ताजा मामला बैतूल जिल से सामने आया है। जहां सोमवार को चिचोली में NSUI कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
बता दें कि NSUI ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिचोली में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान युवाओं में बढ़ते नशे, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध और खेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए।
NSUI ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बता दें कि प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाला मुद्दा स्मार्ट मीटर का था। NSUI ने आरोप लगाया कि चिचोली नगर में विद्युत विभाग उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। उन्होंंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाये। चेतावनी देते हुए आगे कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होने पर संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।
NSUI की प्रमुख मांगें-
- क्षेत्र में फेल रहे युवाओं के बीच नशा पर रोक
- प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत
- कन्या विद्यालय चिचोली में व्यवस्थित शौचालय एवं बाउंड्रीवाल निर्माण
- क्षेत्र में बढ़ते अपराध की रोकथाम , स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ व शिशु रोग विशेषज्ञ की पुनः नियुक्ति
