Thu. Nov 26th, 2026

जबलपुर में चलती कार बनी आग का गोला, नर्मदा दर्शन कर लौट रहा था परिवार, सूझबूझ से बचीं जानें

जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में लम्हेटा घाट के पास देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ नर्मदा दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से उठती लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, सही समय पर स्थानीय लोगों की नजर कार से निकलते धुएं पर पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया और कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

लोगों ने चेताया, चालक की सूझबूझ से बची जान

कार जैसे ही लम्हेटा घाट के करीब पहुंची, उसमें से अचानक चिंगारी और धुआं निकलने लगा। राहगीरों ने तुरंत शोर मचाकर कार चालक को इसकी जानकारी दी। खतरा भांपते ही चालक ने बिना एक पल गंवाए गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया। इसके बाद कार में सवार महिलाओं और बच्चों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लोगों के बाहर निकलते ही पूरी कार आग का गोला बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed