गांधी जयंती, नवरात्रि और दशहरा..अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि अक्टूबर में त्योहारों (नवरात्रि/दशहरा) और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण देश के कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंकों में अवकाश रहने वाला है। इसमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी और कई छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में ही रहेंगी।
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, Net Banking और ATM 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रहेंगी। चेक क्लियरिंग और शाखा से जुड़े कैश ट्रांसफर जैसे कामों के लिए छुट्टियों की तारीखों को ध्यान में रखकर योजना बना सकते हैं।
