Fri. Sep 25th, 2026

तुकाराम मुंडे ने राष्ट्रपति का जताया आभार, बोले- सेलेब्रिटी को समझना होगा

सेलेब्रिटी द्वारा किये जाने विज्ञापनों को लेकर कई बार विवाद उठा है, विज्ञापन कराने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट की पहुंच बढ़ाने के लिए फ़िल्म कलाकारों सहित अन्य जानी पहचानी हस्तियों  को मॉडल के रूप में पेश कर लोगों को प्रभावित करने का प्रयास करती हैं लेकिन महाराष्ट्र में इसे लेकर मामला गरमा गया है, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बॉलीवुड के बड़े सितारों पर इसे लेकर कानूनी शिकंजा कसा है। उधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी फिल्म सेलिब्रिटी से हानिकारक पदार्थों का विज्ञापन नहीं करने की अपील की है।

‘विमल इलायची’ के विज्ञापन पर शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ को मिले हैं नोटिस 

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे इस मुद्दे पर बहुत मुखर हैं, उनका स्पष्ट मानना है कि उकि सेलिब्रिटी होने का मतलब यह नहीं है कि किसी को भी  कानून से छूट मिलेगी। बता दें अगस्त 2026 में महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। FDA का आरोप है कि ‘इलायची’ के नाम पर असल में विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार (Surrogate Advertising) किया जा रहा है। चूंकि महाराष्ट्र में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू-निकोटीन युक्त उत्पादों पर 2012 से पूरी तरह प्रतिबंध है, इसलिए इस तरह का विज्ञापन कानून का उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed