Fri. Sep 25th, 2026

पंजाब सरकारी कर्मचारियों का 8% महंगाई भत्ता बढ़ा, आदेश जारी, 1 सितंबर 2026 से नई दरें लागू, खाते में जल्द बढ़कर आएगी सैलरी

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस संशोधन के बाद अब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर सीधे 50 प्रतिशत हो गया है। इस संबंध में वित्त विभाग (वित्त कार्मिक-1 शाखा) द्वारा 23 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, नई दरें 1 सितंबर 2026 से लागू होंगी यानि कर्मचारियों को इसी महीने यानी सितंबर 2026 के वेतन के साथ बढ़ा हुआ भत्ता जोड़कर दिया जाएगा। यह पंजाब विधानसभा के सचिव, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, और सभी जिला व सत्र न्यायाधीशों पर भी समान रूप से लागू होगा।

यह आदेश राज्य के सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रमुख सचिवों और प्रशासनिक सचिवों समेत सभी विभागों के प्रमुखों को भेज दिया गया है। इस फैसले से पंजाब सरकार के लाखों कर्मचारियों के मासिक वेतन में सीधी बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण तथा वित्तीय हितों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed