Sat. Sep 26th, 2026

भारी बारिश के चलते आज कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, 27 सितंबर को रविवार, अब सोमवार को खुलेंगे

भारी बारिश के पूर्वानुमान और खराब मौसम को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कन्नौज, फतेहपुर, गौंडा, सुल्तानपुर और चित्रकूट जिलों में प्रशासन द्वारा शनिवार को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

इसके अलावा जनपद लखनऊ, कासगंज, एटा, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, बस्ती, अमेठी, मैनपुरी, बलरामपुर कानपुर नगर, अमरोहा, महोबा, बरेली, जालौन, सहारनपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कुशीनगर, प्रयागराज और आगरा में भी 26 सितंबर को नर्सरी/प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में अलग-अलग डीएम द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed