Wed. Nov 18th, 2026

MP में 300 करोड़ का अनाज बर्बाद, उमंग सिंघार बोले “गरीबों के हक का राशन गोदामों में सड़ रहा

मध्यप्रदेश के गोदामों में लाखों टन खाद्यान्न खराब होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 से 2026 के बीच सरकारी और निजी गोदामों में करीब 300 करोड़ रुपये का एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा अनाज बर्बाद हो गया। नमी, बारिश, चूहों और समय पर उठाव नहीं होने को इसके पीछे की बड़ी वजह बताया गया है।

इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक का राशन गोदामों में सड़ रहा है और सरकार इसकी जिम्मेदारी लेने के बजाय चुप है। उन्होंने कहा कि खराब हुए खाद्यान्न में लगभग 70 फीसदी गेहूं और 20 फीसदी धान-चावल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *