Wed. Sep 30th, 2026

रील बनाने के चक्कर में जान पर बनी रीवा-सीधी टनल में स्टंट करते समय गिरा युवक, VIDEO वायरल

रीवा-सीधी नेशनल हाईवे पर बनी टनल के पास से एक बेहद खौफनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर थोड़े से व्यूज और लाइक्स हासिल करने की सनक में एक युवक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालता नजर आया।

वायरल वीडियो में युवक हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक के साथ खतरनाक स्टंटबाजी कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *