Thu. Nov 26th, 2026

कोटा में तेज धूप से गर्मी और उमस 34 डिग्री पहुंचा, जिले में अब तक 37 प्रतिशत कम बरसात हुई

प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले कोटा शहर में भी बारिश का दौर थमा हुआ है। आज सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम ड्राई बना हुआ है। तेज धूप के चलते गर्मी और उमस बनी हुई है। हवा नहीं चलने से तापमान में बढोत्तरी है।

बुधवार को भी दिनभर धूप रही थी। जिसके चलते तापमान में तेजी आई। जहां एक दिन पहले कोटा में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। वहीं तापमान में बढोत्तरी होने से बढकर अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पहुंच गया है।

वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढोत्तरी हुई है। जिसके चलते यह 24 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। गुरूवार को भी मौसम ड्राई रहने की संभावना है। कोटा में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है। कोटा में इस सीजन में अब तक सिर्फ 461.7 एमएम बारिश हुई है। आमतौर पर एक अक्टूबर तक 740 एमएम बारिश होती है। जो कि औसत से 37.61 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed