पहले टायर फटा, फिर लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुई सुगम परिवहन सेवा की बस
मीटर दूर रामवास इलाके में यह हादसा दोपहर करीब सवा बारह बजे के आसपास हुआ। चलती बस में अचानक आग की लपटें उठते ही अंदर सवार करीब 12 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, वक्त रहते सभी यात्रियों ने समझदारी दिखाई और बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।
घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही पूरी बस धू-धू कर जलने लगी थी। सूचना मिलने के पौन घंटे बाद मौके पर पहुंचीं चार फायर ब्रिगेड की टीमों को आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान करोड़ों की यह बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई और मौके पर सिर्फ उसका लोहे का ढांचा ही बचा रह गया।
