फिर गिरे सोने के भाव, जानिए भोपाल-इंदौर का 24K, 22K और 18K का 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट
मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। 6 अक्टूबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,49,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,25,450 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,785 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,22,934 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,154.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.10 डॉलर प्रति औंस हो गई।
