Tue. Oct 6th, 2026

सीएम यूथ कॉन्क्लेव आज मुख्यमंत्री करेंगे 20 हजार युवाओं से संवाद, शिक्षा से लेकर रोजगार पर चर्चा, AI- EV और स्टार्टअप पर भी फोकस

आज, 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित होने वाले”सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026″ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। संवाद के दौरान वे युवाओं की आकांक्षाओं, विचारों और अपेक्षाओं को जानेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को नई दिशा, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराना है।

कॉन्क्लेव में युवा शक्ति से संवाद और मार्गदर्शन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और मुंबई के कबीर कैफे की सुरमयी प्रस्तुतियां कार्यक्रम में जोश, उमंग और उत्साह का संचार करेंगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव  उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विकास पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed