Thu. Oct 8th, 2026

हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट- “यह फ़ैसला आसान नहीं है”

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी, भारत को विश्वकप जिताने वाली और हाल ही में एशियन गेम्स में भारत की झोली में गोल्ड मेडल दिलाने वाली हरफनमौला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लखकर इसका ऐलान किया, उन्होंने लिखा- आज, मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फ़ॉर्मेट से कप्तानी छोड़ रही हूँ। यह फ़ैसला आसान नहीं है। इसमें बरसों की यादें, भावनाएँ, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो जिन्दगी भर मेरे साथ रहेंगे।

हरमन ने लिखा- मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है, अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार, अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का भी कुछ हिस्सा। ऐसे पल भी आए जब मुझे अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन, अपनी तरक्की और अपनी चाहतों को एक तरफ़ रखना पड़ा, क्योंकि मेरा मानना ​​था कि टीम सबसे पहले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *