Fri. Oct 9th, 2026

उज्जैन में दो सड़क हादसे, बस की टक्कर से 3 की मौत, बाइक की भिड़ंत में युवक ने तोड़ा दम

उज्जैन में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां आमने सामने से हुई बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं शहर में एक ओर हादसा देखने को मिला। जिसमें बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई है।

शहर में हुए ये दोनों हादसे भैरवगढ़ थाना क्षेत्र और भान बड़ोदिया इलाके के हैं। दोनों ही घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। चलिए दोनों घटनाओं के बारे में विस्

बस की टक्कर से तीन की मौत

पहला मामला घट्टिया थाना क्षेत्र के भान बड़ोदिया का है। गुरुवार दोपहर लगभग 12.30 बजे यहां तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 60 वर्षीय मनोहर, 60 वर्षीय मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीनों बिशनखेड़ी बिशनखेड़ी के निवासी हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान शंकरलाल ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक यह तीनों बाइक से गेहूं की खरीदी करने के लिए उज्जैन आ रहे थे। आज इनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

दो बाईकों की हुई टक्कर

दूसरा मामला भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के उन्हेल रोड का है। यहां गुरुवार की रात लगभग 10:30 बजे के करीब दो बाइक आपस में भिड़ गई। इस घटना में नीलगंगा मल्टी में रहने वाले 25 वर्षीय छोटू की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद छोटू को भी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां जांच के बाद रात लगभग 11:05 पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव आज पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed