Fri. Oct 9th, 2026

सीहोर में नशे में धूत ड्राइवर का हंगामा, पुलिस से की बदसलूकी, वाहन जब्त कर केस दर्ज

सीहोर में यातायात पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धूत ड्राइवर द्वारा पुलिस से बदसलूकी करने की जानकारी सामने आई है। जब चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने लोडिंग वाहन चालक को रोका तो वो हंगामा करने लगा।

जानकारी के मुताबिक वाहन चालक नशे में धूत था और अगर उसकी चेकिंग की जाती तो अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आता। ऐसे में वो ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने हंगामा करने लगा। पहले उसने बदसलूकी की उसके बाद वह हाथापाई पर उतारू हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लोडिंग वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

हंगामा बढ़ने के बाद यातायात पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और वाहन भी जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने और आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

लगातार चल रही है चेकिंग

बता दें कि सीहोर में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग लगातार की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाकर रखना है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में संदिग्ध वाहन चालकों की जांच करना जरूरी है। यही वजह है कि यातायात पुलिस लगातार चेकिंग में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed