Sat. Nov 28th, 2026

हरदा सीएम मोहन आज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता, अस्पताल-वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण करेंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 9 अक्टूबर को हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अन्तर्गत कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस दौरान सीएम यादव उद्यमी संवाद, यशस्वी संवाद, अग्रणी कृषि संवाद और आमजन से संवाद करेंगे। इसके अलावा जिले की समीक्षा बैठक के साथ समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर हुई शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।

जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके भी आज हरदा प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री उइके प्रातः 9 बजे बैतूल से हरदा के लिये प्रस्थान करेंगे। दोपहर 11 बजे सर्किट हाउस, हरदा पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हरदा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा शाम 4ः10 बजे हेलीपैड हरदा से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed