Wed. Nov 25th, 2026

मां से घूमाने को लेकर जाने की कर रही थी जिद ,मना किया तो 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है की बच्ची अपनी मां से घूमने जाने के लिए कह रही थी जब मां ने मना किया तो छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बच्ची भेड़ाघाट घूमने के लिए जिद कर रही थी।

लेकिन मां ने उसे मना कर दिया जिससे वह नाराज हो गई थी और अपने कमरे में चली गई और फंदा बनाकर फांसी लगा ली ,बच्ची लिटिल वर्ल्ड स्कूल में पांचवी क्लास की छात्रा थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है की बच्ची घूमने जाने के लिए जिद कर रही थी। लेकिन मां ने मना किया जिससे वह दुखी हो गई थी अभी मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed