Tue. Apr 28th, 2026

नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः हजारीबाग से 6 करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

हजारीबाग। सोमवार को झारखंड के हजारीबाग में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है। हजारीबाग पुलिस ने 6 करोड़ रुपये से अधिक के ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार एनएच-33 हजारीबाग-बरही पथ स्थित नगवां के समीप लक्ष्मी लाइन होटल के पास से इन्हें पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ये कामयाबी मिली है। सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष ने मीडिया को यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *