Mon. May 11th, 2026

बहुचर्चित हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मिले पहुंचे राहुल गांधी

हाथरस। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाथरस में चार साल पूर्व हुए बलात्कार पीड़िता के परिजन से बुलगढ़ी गांव में उनके निवास पर भेंट की। करीब एक घंटे के दौरान पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रशासन के अधिकारी को बुलाया था.
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित परिवार ने जुलाई में राहुल गांधी से संपर्क किया था और उन्हें बताया था कि घटना के बाद यूपी सरकार की ओर से जो नौकरी का वादा, घर का वादा वो पूरा नहीं हुआ. पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिली हुई है. उनका कहना है कि वे सुरक्षा की वजह से कैद हैं.

राहुल गांधी दिल्ली से करीब 11:36 पर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से करीब 40 मिनट की मुलाकात करी और उसके बाद बिना मीडिया कर्मियों से बात किया कि वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब हो कि14 सितंबर 2020 को हाथरस में एक युवती से उसी के गांव के कुछ लोगों ने रेप किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इस मामले में एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *