Wed. Jun 3rd, 2026

कोलारस स्वस्थ केंद्र पर शराब पार्टी कर्मचारी के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

कोलारस क्षेत्र के स्वस्थ केंद्र में एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथियों के साथ शराब का सेवन करते हुए फिल्मी गानों पर थिरकता नजर आ रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, उक्त युवक का नाम मनीष नाजगढ़ है। मनीष की मां स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ थीं, जिनकी हाल ही में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति के तहत स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिली। हालांकि, इस घटना से यह सवाल उठता है कि कैसे एक स्वस्थ केंद्र में इस तरह की लापरवाही हो रही है।

इस वायरल वीडियो ने जिले के स्वास्थ्य महकमे में व्याप्त हालात को उजागर किया है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि संबंधित अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिएस्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां स्वास्थ्य केंद्र की मर्यादा को भंग करती हैं और इससे जिला स्वास्थ्य विभाग की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि स्वास्थ्य विभाग इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दे और ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कदम उठाए।

संजय ऋषिश्वर जिला चिकित्सा अधिकारीवायरल वीडियो पर जिला चिकित्सा अधिकारी संजय ऋषिश्वर से प्रतिक्रिया लेने के लिए हमारे द्वारा कई कॉल किए गए लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed