Fri. May 1st, 2026

कल्लू दीक्षित सिंधिया व मोहन यादव के समक्ष ही भाजपा में शामिल होंगे

ग्वालियर। ग्वालियर में कांग्रेस से निष्कासित नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता कल्लू दीक्षित की शर्त है कि वह भाजपा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के समक्ष ही शामिल होंगे। कल्लू दीक्षित को पिछले दिनों भाजपा में शामिल होना था, लेकिन सिंधिया और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एक साथ नहीं बनने से वह भाजपा में शामिल नहीं हो पाये हैं।
ज्ञांतव्य है कि पिछले कई दिनों से कल्लू दीक्षित का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है और उनका मन भी कांग्रेस में नहीं लग रहा था। बीते दिनों उन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा ने नोटिस देकर कांग्रेस से बर्खास्त भी कर दिया है। अब कल्लू दीक्षित का भाजपा में आना भी आसान हो गया है। कल्लू दीक्षित जल्दी ही एक बड़े समारोह में भाजपा में अपने समर्थकों के साथ शामिल होंगे। यह समारोह जेसी मिल्स स्कूल, इंटक मैदान या बीटीआई स्कूल परिसर के बाहर आयोजित होगा। कल्लू दीक्षित भाजपा में आने को लेकर बेहद उत्साहित है और बीते दिनों उनकी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से एक कार्यक्रम में मुलाकात भी हो चुकी हैं। 
प्रद्युम्न चाहते हैं कल्लू भाजपा में आये
उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर चाहते हैं कि कल्लू दीक्षित जल्दी से जल्दी भाजपा में आ जाये, ताकि उनको कल्लू के रूप में एक मजबूत साथ मिल जाये। ज्ञांतव्य है कि कल्लू दीक्षित की विधानसभा सीट पर बेहद लोकप्रिय और जनाधार वाले नेता हैं, उनके पास उनके समर्थकों का फौज फांटा भी हैं। वह चुनाव में हारी बाजी को पलटना भी जानते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *