Wed. Jun 17th, 2026

महिला पॉलिटेक्न कॉलेज में रोजगारोन्मुखी कोर्स, ऐसे लें प्रवेश

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: पड़ाव स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में छात्राओं को प्रवेश देने के लिये कॉलेज लेवल काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। दसवीं उत्तीर्ण छात्रायें तीन वर्षीय रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम जैसे कम्प्यूटर साइंस, इंफोर्मेशन टेक्नॉलोजी, आर्किटेक्चर एण्ड इंटीरियर डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, टेक्सटाईल डिजाइन, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एवं ब्यूटी कल्चर एण्ड कॉस्मेटोलोजी में प्रवेश देने के लिये कॉलेज लेवल काउंसिलिंग की जा रही है। प्रवेश नियम एवं अर्हता बेवसाइट https://dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।
महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. ए. सिद्दीकी ने बताया है कि इच्छुक छात्राएँ 13 अगस्त को रात्रि 11:45 बजे तक घर बैठे वेवबसाइट https://dte.mponline.gov.in पर जाकर या महाविद्यालय में आकर मनपसंद पाठ्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। पंजीयन करा चुकी छात्रायें 02 जुलाई से 13 अगस्त तक महाविद्यालय में हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करवा सकती हैं।

दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण के साथ आईटीआई उत्तीर्ण अथवा बारहवीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिये उपरोक्त पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में लेटरल एण्ट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु प्रथम चरण की काउंसिलिंग समाप्त होने के पश्चात 05 जुलाई से 13 अगस्त को रात्रि 11:45 बजे तक रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। पंजीयन कराने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिये महाविद्यालय में 16 जुलाई से 13 अगस्त तक हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को कार्यालयीन समय में उपस्थिति होना होगा।

दो वर्षीय डिप्लोमा करने पर 12वी पास के बराबर मान्यता

इस बार राज्य शासन द्वारा डिप्लोमा में दो वर्ष का अध्ययन पूर्ण करने पर 12वीं उत्तीर्ण की उपाधि भी प्रदान की जाएगी जिसकी मान्यता हायर सेकण्डरी के बराबर रहेगी।
रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अथवा पाठ्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय में आकर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही प्रवेश समिति के सदस्यों से उनके मोबाइल फोन नं. 9669627054, 9893075093, 9827375294, 9926962005, 9098502314 व 7999332968 पर चर्चा की जा सकती है।

आरक्षित वर्गों के विद्यार्थियों को मिलेगी फीस में छूट व छात्रवृत्ति

प्राचार्य डॉ. ए. ए. सिद्दीकी ने बताया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य एवं दिव्यांग की छात्राओं को नियमानुसार फीस की छूट एवं छात्रवृत्ति दी जायेगी। प्रगति, समर्थ, सक्षम एवं पोस्टमैट्रिक स्कीम के तहत रू. 1.50 लाख रूपए तक की पात्रता छात्राओं को है।

डिप्लोमा करने वाली छात्राओं को बीई द्वितीय वर्ष में मिलता है प्रवेश

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में रोजगार के अवसर के अलावा डिप्लोमा के उपरांत उच्च शिक्षा बीई के द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए कोटा लेटरल एंट्री के तहत रहता है।

डिप्लोमाधारी छात्राओं को लगभग शतप्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा

डिप्लोमा उत्तीर्ण करने के पश्चात् महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल द्वारा शतप्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसमें न्यूनतम वेतन बीस हजार रूपए प्रतिमाह से प्रारंभ होकर छात्रा की क्षमता के अनुसार वेतन अधिक हो सकता है। छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का यह अच्छा अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed