Fri. May 1st, 2026

शुभमन की डबल सेंचुरी, गावस्कर, अजहरुद्दीन, कोहली जैसे दिग्गजों के तोड़े रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, क्रिकेट न्यूज  इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में एजबेस्‍टन में भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में टीम इंडिया के कप्‍तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगा दिया है। उन्‍होंने 311 गेंदों पर यह कारनामा किया। इस दौरान गिल के बल्‍ले से 21 चौके और 2 छक्‍के भी निकले। इसके साथ ही उन्‍होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्‍होंने 35 साल पुराना मोहम्‍मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह इंग्‍लैंड में टेस्‍ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं वह इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा पर्सनल स्‍कोर बनाने वाले भारतीय कप्‍तान भी बन गए हैं। यह गिल के टेस्‍ट करियर का बेस्‍ट स्‍कोर है। गिल ने 387 गेंदों पर 269 रन की पारी खेली।

यह है शुभमन की उपलब्धि इंग्लैण्ड में

  • 269: शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025
  • 192: अजहरुद्दीन बनाम न्यूजीलैंड, 1990
  • 179: अज़हरुद्दीन बनाम इंग्लैंड, 1990
  • 169: सचिन तेंदुलकर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1997
  • 153: विराट कोहली बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018
  • 149: विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2018

इंग्लैंड में सर्वाधिक स्कोर वाले भारतीय कप्तान

  • 269: शुभमन गिल- 2025
  • 179: मोहम्मद अजहरुद्दीन- 1990
  • 149: विराट कोहली- 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *