Tue. Apr 28th, 2026

सीएम मोहन यादव की विदेश यात्रा से MP को मिली बड़ी सौगात, 11000 करोड़ के MoU पर हुए हस्ताक्षर

भोपाल। ‘मुझे इस बात का आनंद है कि दुबई-स्पेन यात्रा का समापन भोपाली अंदाज में हुआ है। कल हम जब भोजन करने के लिए गए तो कालरा बंधुओं ने वहां अलग-अलग रेस्टोरेंट खोला है। एक ने अपने रेस्टोरेंट का नाम खाना-खजाना रखा है। वहां खाना खाते वक्त भोपाल की याद आई। उस दौरान एक और जानकारी गौरवांवित करने वाली है। उन्होंने बताया कि उनके 90 फीसदी ग्राहक गैर-भारतीय हैं जो भारतीय भोजन कर रहे हैं। हमने दुबई में एक अलग ही माहौल देखा। प्रदेश सरकार कपास उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्हें अत्यधिक कंपनियों में प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

बर्सिलोना में सबमर कंपनी के साथ डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया है। यह करीब 3800 करोड़ का है। हमारी सरकार ने 22 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए एमओयू साइन किए। दुबई-स्पेन की यात्रा में कुल 11000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।’ यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। वे दुबई-स्पेन की यात्रा से लौटने के बाद 20 जुलाई को भोपाल में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *