Tue. Apr 28th, 2026

मंगल के सूर्य नक्षत्र में गोचर से तीन राशि वालों पर बरसेंगी खुशियां

23 जुलाई 2025 को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर मंगल का प्रवेश सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होगा। दृक पंचांग के अनुसार 13 अगस्त तक मंगल सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वालाहै, लेकिन तीन राशियों के सितारे इससे बुलंग हो जाएंगे।इन राशियों के जीवन में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि के लिए सूर्य के नक्षत्र में मंगल ग्रह का गोचर बहुत ही लाभकारी होने वाला है। व्यापार क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। धन की स्थिति बनने पर भूमि, भवन या कोई और अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने पर समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। घर में तनाव कम होगा।

तुला राशि सूर्य नक्षत्र में मंगल के गोचर से तुला राशि के जातकों के जीवन में चमत्कारी परिवर्तन आएंगे, जिससे रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान कमाई के दूसरे रास्ते में खुल सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश बहुत ही रहेगा। जातकों की जिंदगी आसान बनेगी। व्यापार व नौकरी से जुड़े जातकों का मानसिक तनाव कम होगा। धन लाभ होने की स्थिति बन रही है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *