भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किनके सलेक्शन या रिजेक्शन ने चौंकाया
डिजिटल डेस्क एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।। शुभमन गिल की उपकप्तान के तौर पर टीम में वापसी हुई। श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला। वाशिंगटन सुंदर को मौका नहीं मिला। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम के हिस्सा थे। अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति ने आज मंगलवार (19 अगस्त) को टीम एक घटना की है।
भारत की टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद वापसी हुई। जितेश शर्मा का दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चयन हुआ है। जायसवाल और सुंदर को 5 स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। जहां एक और कुछ खिलाड़ियों के चयन ने चौंकाया है तो वहीं कुछ खिलाड़ियों के चयन न होने से लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
