क्षेत्र का विकास एवं प्रगति मेरा लक्ष्य विधायक डाॅ. सिकरवार
ग्वालियर 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे आम राहगीरों की परेशानी का सबब बन गए हैं। जनता की समस्याओं को देखते हुये विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार नगर निगम अमला और कांग्रेस साथियों के साथ मुरार के सिंहपुर रोड पहुॅचे, और दोनों तरफ की सड़कों पर डामर से पेंच रिपेयरिंग के साथ सफाई अभियान एम एच चौराहा से बारादरी चौराहा तक चलाया गया । इस कार्य के होने से राहगीरों को राहत मिली है।
