Sat. Apr 18th, 2026

ग्वालियर की धरती से शिवराज का बड़ा बयान — खेती में आने वाला है बड़ा बदलाव!

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर पहुंचे और एक संगोष्ठी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों और कृषि से जुड़े अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा –

“कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा है। किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा के समान है। हमारा प्रयास है कि कृषि में उत्पादन लगातार बढ़े, लागत घटे, उत्पादन का उचित दाम मिले, प्राकृतिक आपदा में राहत मिले, कृषि का विविधीकरण हो और धरती आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अन्न उत्पादन करती रहे।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि विभाग ने किसानों की भलाई के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

पिछले 10 सालों में फसलों का उत्पादन लगभग 44% बढ़ा है और गेहूं उत्पादन में भी नए रिकॉर्ड बनाए गए हैं। हालांकि, जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान की वजह से गेहूं की पैदावार पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। इसलिए अब हमारा फोकस ऐसी किस्मों के विकास पर है, जो बढ़ते तापमान और कम पानी में भी अच्छी उपज दे सकें।”

शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हित में नए प्रयोग और अनुसंधान जारी रहेंगे, जिससे देश की कृषि मजबूत बनेगी और किसान समृद्ध होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *