Sat. Apr 18th, 2026

एक और मुस्कान की दिल दहलाने वाली घटना, पति को काटकर रसोई में दफनाया

डिजिटल डेस्क अहमदाबाद एक और मुस्कान की दिल दहलाने वाली घटना अहमदाबाद से सामने आ रही है। एक सनकी पत्नी के प्रेमी और दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर एक युवक की हत्या कर दी और शव को घर के रसोईघर के फर्श के नीचे दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह खौफनाक आपराधिक घटना हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ के एक दृश्य की याद दिलाती है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अजीत राजियन ने बताया कि समीर अंसारी नामक व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से लापता होने के करीब एक साल बाद शहर की अपराध शाखा ने मंगलवार रात अहमदाबाद के सरखेज इलाके में उसके बंद घर के रसोईघर के फर्श के नीचे से उसकी हड्डियां और अन्य अवशेष निकाले। पूरा मामला हैरान करने वाला रहा क्योंकि यहां मौत का खुलासा एक साल बाद हुआ है और जब परत दर परत जांच की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस उपायुक्त राजियन ने बताया कि यह पता चला है कि समीर अंसारी की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी इमरान वाघेला और उसके दो रिश्तेदारों की मदद से समीर की हत्या की। उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें रसोई के फर्श के नीचे दफना दिया। यह अपराध रूबी के कथित विवाहेतर संबंध के कारण हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसी इलाके में रहने वाले वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रूबी और वाघेला के दो रिश्तेदार – रहीम और मोहसिन मौका देखकर भाग निकले और फरार हैं

पुलिस उपायुक्त राजियन ने बताया कि यह पता चला है कि समीर अंसारी की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी इमरान वाघेला और उसके दो रिश्तेदारों की मदद से समीर की हत्या की। उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें रसोई के फर्श के नीचे दफना दिया। यह अपराध रूबी के कथित विवाहेतर संबंध के कारण हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसी इलाके में रहने वाले वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रूबी और वाघेला के दो रिश्तेदार – रहीम और मोहसिन मौका देखकर भाग निकले और फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *