Tue. Mar 3rd, 2026

रणबीर कपूर को कैसे मिला अपना नाम? एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित नाम में से एक है। आज से नहीं बल्कि दशकों से यह परिवार दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। राज कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, करीना कपूर करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर न जाने कितने ऐसे नाम है जो दर्शकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

अब हाल ही में कपूर परिवार के सदस्यों को नेटफ्लिक्स के स्पेशल डाइनिंग विद द कपूर्स में एक साथ देखा गया। यहां पर शानदार खाने का आनंद लेते हुए इन सभी ने एक साथ बिताए गए खास पलों को याद किया। इस दौरान रणबीर के नाम के पीछे की दिलचस्प स्टोरी भी सामने आई। बताया गया किस तरह से उनके परिवार में R से शुरू होने वाले नाम की कमी हो गई थी।

रणबीर कपूर को कैसे मिला नाम

रणबीर कपूर ने बताया कि उनका नाम केवल उनका अपना नहीं है। उनके दादा राज कपूर को इस ट्रिब्यूट है। राज कपूर का पूरा नाम रणबीर राज कपूर था।जब दशकों बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर पर बेटे का जन्म हुआ। तब R नाम की परंपरा होने के चलते कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर का नाम क्या रखा जाए। ऐसे में शम्मी कपूर ने आईडिया दिया कि राज कपूर के नाम में जो रणबीर है उसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस तरह से रणबीर को अपना नाम दादा से मिला

रणबीर ने सुनाया किस्सा

रणबीर ने बताया कि मेरा नाम खुद मेरे दादाजी का नाम है। वह अपने चेक पर रणबीर राज कपूर के नाम से साइन करते थे। जब मैं पैदा हुआ तो नाम खत्म हो रहे थे इसलिए मेरे दादाजी शम्मी कपूर ने उनसे कहा कि आपने यह इस्तेमाल नहीं किया है तो यह नाम उन्हें दे देते हैं। इस तरह से मुझे रणबीर नाम मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *