Mon. Mar 2nd, 2026

धूमधाम से हो रही है स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी, जानें दोनों में से किसकी नेटवर्थ है ज्यादा

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। क्रिकेट इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के साथ अब वह बॉलीवुड का भी जरूरी पार्ट बनने जा रही हैं। दरअसल को पलाश मुच्छल से शादी करने जा रही हैं, जो बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। वह खुद भी बॉलीवुड का हिस्सा है चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि यह दोनों लव बर्ड्स क्या करते हैं और कितना कमाते हैं।

पलाश और स्मृति की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीते दिनों की क्रिकेटर ने अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हैं सोशल मीडिया पर टीममेट्स के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसके बाद उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाइयां दी थी। चल जान लेते हैं कि आखिरकार पलाश करते क्या है और उनकी नेटवर्थ कितनी है।

कौन है स्मृति मंधाना के पति

साल 2019 से स्मृति म्यूजिक कंपोजर और फिल्म मेकर पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं। साल 2014 में पलाश ने अपना डेब्यू किया था। उन्हें भूतनाथ रिटर्न में भी म्यूजिक देते हुए देखा गया। पार्टी तो बनती है उनका ही गाना है जो काफी फेमस हुआ था। तू है आशिकी गाने में भी उन्होंने अपना जादू चलाया है।

बहन है जाना पहचाना नाम

गाने कंपोज करने के साथ पलाश एक्टिंग के भी शौकीन हैं। उन्हें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म खेले हम जी जान से में देखा जा चुका है। पलाश के साथ उनकी बहन पालक का भी बॉलीवुड में खूब नाम है। अपनी बेहतरीन आवाज से उन्होंने लोगों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्हें अपनी समाज सेवा की वजह से भी पहचाना जाता है।

नेटवर्थ में कितना है अंतर

स्मृति और पलाश की उम्र की बात करें तो म्यूजिक कंपोजर की उम्र क्रिकेटर से 1 साल 3 महीने बड़ी है। पलाश का जन्म 22 में 1995 को हुआ है और स्मृति 18 जुलाई 1996 में जन्मी हैं। स्मृति की नेटवर्थ 34 करोड़ और पलाश की 41 करोड़ के लगभग बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *