Sat. Apr 18th, 2026

हादसे में घायल हुई दुल्हन मगर नहीं टूटा सात फेरे का वादा, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई शादी

केरल को सामने आई यह भावुक घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी. शादी के दिन सुबह ही सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई दुल्हन स्ट्रेचर पर लेटी थी, उसके चारों ओर डॉक्टर और नर्सें खड़ी थीं, और सामने दूल्हा शेरॉन अपनी दुल्हन का हाथ कसकर थामे हुए. अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड उस दिन अचानक शादी का मंडप बन गया.  क्या था मामला

अस्पताल प्रशासन ने न्यूरोसर्जरी टीम से सलाह लेकर इमरजेंसी विभाग में ही शादी की व्यवस्था कर दी. डॉक्टरों और नर्सों ने न सिर्फ अनुमति दी, बल्कि गवाह बनकर खड़े भी रहे. दोपहर 12:15 से 12:30 के बीच, तय शुभ मुहूर्त पर, शेरॉन ने स्ट्रेचर पर लेटी अवनि की मांग में सिंदूर भरा. उस पल पूरे वार्ड में एक भावुक सन्नाटा था, जिसे देखकर सभी की आंखें नम हो गईं

इस बीच, शादी स्थल पर पहुंचे मेहमानों को वही भोजन परोसा गया, क्योंकि वहां मौजूद किसी को उम्मीद नहीं थी कि असली शादी अस्पताल के इमरजेंसी रूम में हो जाएगी.यह अनोखी शादी साबित करती है कि हालात कितने ही कठिन क्यों न हों, सच्चा साथ और रिश्तों की मजबूती हर बाधा को हरा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *