कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, क्या नए साल से पहले न्यूनतम पेंशन में वृद्धि होगी? जानें क्या है अपडेट
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) के कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए काम की खबर है ।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत आने वाले एम्प्लॉई पेंशन स्कीम, 1995 (EPS-95) पेंशनर्स की नए साल से पहले मिनिमम पेंशन बढ़ेगी या नहीं? क्या केन्द्र सरकार मिनिमम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने पर विचार कर रही है, इस पर नया अपडेट आया है।आखिरी बार केंद्र सरकार ने साल 2014 में ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को मिलने वाली न्यूनतम पेंशन 250 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह तय की थी।
