Wed. Mar 4th, 2026

25 दिसंबर को शुक्र बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के द्वार

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर नक्षत्र चार भागों में विभाजित होता है। दैत्यों के गुरु शुक्र वर्तमान में मूल नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। 25 दिसंबर को इसके तीसरे पद में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी के लिए यह समय अनुकूल, तो किसी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिन्हें इस दौरान की खूब लाभ होगा। 28 दिसंबर तक हर कार्य में सफलता मिलेगी।

शुक्र को धन, संपत्ति ऐश्वर्य, वैवाहिक जीवन, प्रेम, सौंदर्य इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इसकी मजबूत स्थिति किसी भी जातक के जीवन को खुशियों से भर सकती है। वहीं इसकी अशुभ स्थिति आर्थिक समस्या से लेकर करियर संबंधित बाधाओं का कारण बन सकती है। आइए जानें किन लोगों को शुक्र के नक्षत्र पद गोचर से सबसे अधिक फायदेमंद रहेगा?

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों पर शुक्र की खास कृपा बरसने वाली है। वाणी में मधुरता आएगी। लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। मीडिया, आर्ट और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहेगा। परिवार के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। लव लाइफ भी इस दौरान अच्छी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र पद गोचर (Shukra Gochar) बेहद ही लाभकारी साबित होगा। इस दौरान विवाह से संबंधित कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। धन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमियों को भी इस दौरान फायदा होगा।  छात्रों को भी उच्च शिक्षा में सकारात्मक रिजल्ट मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। धन और समृद्धि में वृद्धि भी हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अनुकूल रहेगी। प्रेम और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। लव मैरिज के योग बन सकते हैं। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी। घर में हो रहे लड़ाई-झगड़े कम होंगे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।  यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार और आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रमोशन भी मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश भी पूरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *