Sat. Apr 18th, 2026

फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 14 आईपीएस इधर से उधर, संजय कुमार भोपाल के नए पुलिस आयुक्त ,यहां देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 14 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने 29 जनवरी 2026 को आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को जोन, पुलिस मुख्यालय और अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं, जबकि कुछ को विभागीय प्रतिनियुक्ति से वापस लाकर नई पोस्टिंग दी गई है। तबादलों के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल, उज्जैन जोन, बालाघाट जोन, शहडोल जोन और भोपाल नगरीय क्षेत्र में अहम बदलाव किए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • आईपीएस पंकज कुमार श्रीवास्तव (1992) को सीआईडी और सतर्कता पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट रहे आईपीएस अनंत कुमार सिंह (1994) को राज्य में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।
  • आईपीएस के.पी. वेंकटेश्वर राव (1995) को तकनीकी सेवाएं और एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • आईपीएस उमेश जोगा (1997) को उज्जैन जोन से हटाकर परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश बनाया गया है।
  • आईपीएस डी. श्रीनिवास वर्मा (1997) को नारकोटिक्स और एसटीएफ का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
  • आईपीएस विवेक शर्मा (1998) को परिवहन विभाग से वापस बुलाकर पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।
  • आईपीएस अशोक यादव (1998) को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है।
  • आईपीएस राकेश गुप्ता (1999) को खेल विभाग से वापस लेकर उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • आईपीएस अजय सिंह (2002) को भोपाल देहात जोन से हटाकर पुलिस मुख्यालय में योजना शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आईपीएस हरिनारायण चारी मिश्र (2003) को पुलिस आयुक्त भोपाल से हटाकर एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

भोपाल और जोन स्तर पर भी बदलाव

  • आईपीएस संजय कुमार (2004) को बालाघाट जोन से हटाकर नगरीय पुलिस जिला भोपाल का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
  • आईपीएस संजय तिवारी (2004) को पुलिस मुख्यालय से भोपाल देहात जोन का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • आईपीएस नेत्रा एन. (2006) को एससीआरबी से शहडोल जोन भेजा गया है।
  • आईपीएस ललित शाक्यवार (2008) को शिकायत एवं मानव अधिकार शाखा से बालाघाट जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *