Fri. Jul 17th, 2026

विधानसभा घेराव में सैकड़ों कार्यकर्ता जायेंगे भोपाल –भदौरिया

भिंड मध्यप्रदेश ( मुकेश मिश्रा )/ गत दिवस जिला कांग्रेस शहर कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम प्रभारी बोबी परिहार के मुख्य अतिथ्य में बैठक आयोजित की गई।जिसने 24 फरवरी को भोपाल में प्रस्तावित विधानसभा घेराव और किसान महा चौपाल की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रभारी बोबी परिहार ने कहा यह प्रदर्शन प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध, प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा और राज्य सरकार के तीन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। घेराव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में होगा और किसान महा चौपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा ने प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क में संभावित कमी से मध्य प्रदेश के कपास, सोयाबीन और मक्का उत्पादकों को गंभीर नुकसान होगा। अमेरिका में औसत कृषि जोत लगभग 170 हेक्टेयर है जबकि भारत में 1 से 1.5 हेक्टेयर। अमेरिकी किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान लागत वृद्धि और बाजार संकट से जूझ रहे हैं। प्रदेश में लगभग 50 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की खेती होती है। अमेरिकी सोयाबीन तेल और सोया बली का आयात बढ़ने से मंडियों में दाम गिरने की आशंका है। कपास पर आयात शुल्क घटने से निमाड़ और मालवा क्षेत्र के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कांग्रेस ने ट्रेड डील पर विस्तृत श्वेत पत्र जारी करने और किसानों के हितों की संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह सचिव मनोज देपुरिया, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,ब्लॉक अध्यक्ष हलीम पठान, वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, डॉ अनिल भारद्वाज, संगठन मंत्री मुकेश गर्ग, महिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, राम रतन यादवदाऊ, बलराम जाटव,अजय शर्मा,कल्लू भदौरिया, चैतन्य शर्मा, नेहा भदौरिया, दीक्षा ठाकुर, अन्नू कुमारी,संजीव बरूआ,शिवम सैंथिया, आशुतोष शर्मा,विवेक पचौरी, गजेंद्र यादव,सोहन तिवारी,शंकर सिंह, सुनील वर्मा, पीसी दीक्षित, सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed