Fri. Apr 17th, 2026

प्रशासनिक फेरबदल, 4 IPS समेत 6 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या मिली नई जिम्मेदारी

बिहार में प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 4 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में 18 मार्च 2026 को गृह विभाग द्वारा अधिसूचना  जारी कर दी गई है।

  • प्रेरणा कुमार (IPS 2018): लखीसराय पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे नवगछिया की एसपी के रूप में कार्यरत थीं।
  • ​राजेश कुमार (IPS 2016): मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से हटाकर नवगछिया का नया एसपी बनाया गया है।
  • ​अवधेश दीक्षित (IPS 2019): लखीसराय एसपी से बिहार पुलिस मुख्यालय (पटना) में एसपी (कार्मिक-1) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • ​अजय कुमार पांडे (IPS 2012): निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में उप महानिरीक्षक (DIG) से मद्य निषेध एवं एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स में उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण फेरबदल:

  • कटिहार के साइबर अपराध डीएसपी रामकृष्णा को पटना के बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (SDPO) बनाया गया है।
  • बाढ़ के पूर्व एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह को पटना हाई कोर्ट की सुरक्षा में डीएसपी के तौर पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *