Sun. Jun 14th, 2026

3 दिन बदला रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम, आज 30 जिलों में बादल-बारिश और तेज हवा का अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। बुधवार (18 मार्च 2026) को भोपाल, जबलपुर, भिंड और दतिया समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। बालाघाट में करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। गुरुवार (19 मार्च 2026) को 30 जिलों में बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। किसानों को विशेष सलाह दी गई है कि वे अपनी पकी हुई फसलों जैसे गेहूं, सरसों और दलहन की जल्द कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें।

21 मार्च तक बादल-बारिश का दौर, 22 से फिर बदलेगा मौसम  

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में पांच चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर उत्तर में अवस्थित है। इसके असर से 19 से 21 मार्च तक प्रदेश में बारिश, बादल और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। 19 और 20 मार्च को ज्यादा प्रभाव रहेगा । 22 मार्च को सिस्टम के कमजोर होने से मौसम साफ होने के संकेत हैं। मार्च अंत में तापमान में इजाफा होने से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। अप्रैल-मई में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 °C पहुंचने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी हाल बेहाल कर सकती है। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में लू चलने की संभावना जताई गई है।

गुरुवार को इन जिलों में बारिश

  •  भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, राजगढ़, आगरमालवा, शाजापुर, सिहोर, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में हवाओं की गति 40-50 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की भी संभावना है।

20-21 मार्च को भी बदला रहेगा मौसम

  • 20 मार्च: श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिश, दमोह, जबलपर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुर, रायसेन, सिहोर, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना।
  • 21 मार्च: ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *