Fri. Apr 17th, 2026

एवेंजर्स डूम्सडे का शानदार ट्रेलर रिलीज, वीडियो देख फैंस हैरान, जानें कब होगी रिलीज

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जब से यह अनाउंसमेंट हुआ है कि फिल्म आने वाली है फैंस की बेताबी काफी बढ़ गई है। इस बेताबी को बढ़ाने का काम मेकर्स ने एक बार फिर कर दिया है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इस बार की एवेंजर्स फ्रेंचाइजी फेम रॉबर्ट डाउनी जूनियर वापसी करने वाले हैं। लेकिन इस बार हीरो बनकर नहीं बल्कि विलेन के रूप में लौटेंगे। चलिए जान लेते हैं कि 8500 के भारी भरकम बजट में बनने वाली यह फिल्म कैसी है।

रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

एवेंजर्स डूम्सडे का जो ट्रेलर सामने आया है वह बहुत से एक्सक्लूसिव है। 1 मिनट 38 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक वॉयस ओवर के साथ होती है जिसमें यह बताया जा रहा है कि कुछ आ रहा है। इसके बाद एक तेज रोशनी दिखाई देती है और सीन कट होकर सिल्वर मास्क के पीछे छुपे डॉक्टर डूम के किरदार से पर्दा उठता है।

इस ट्रेलर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपना नकाब हटाते हुए मल्टीवर्स को जीतने के चेतावनी देते हैं। वह कहते हैं कि इस बार वह दुनिया को बचाने नहीं बल्कि उस पर राज करने आए हैं। फिल्म में फैंस को कई हैरतअंगेज मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। ट्रेलर में एक तरफ गेंबिट और वॉल्वरिन जैसे किरदार का जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है वहीं दूसरी तरफ थोर और डॉक्टर डूम के बीच जोरदार टक्कर भी होगी।

कब आएगी फिल्म

इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 18 दिसंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। इस बार फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के अलावा पेड्रो पास्कल और वेनेसा किर्बी सहित अवेंजर्स के कई बड़े और पुराने कलाकार देखने को मिलेंगे।

सबसे बड़े बजट की फिल्म

एवेंजर्स डूम्सडे हॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में से एक है। इसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है। खबरों के मुताबिक फिल्म का बजट 8500 करोड रुपए के करीब है। फिल्म के स्टार कास्ट निर्देशकों को फीस के रूप में 2100 करोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *