Mon. Jun 8th, 2026

मुकुल चौधरी को क्रिकेटर बनाने पिता जेल गए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा खेती करने लगे थे; IPL के 7 राइजिंग स्टार्स के किस्से

राजस्थान की राजधानी जयपुर से 80 किमी दूर रामपुरा कस्बा। अक्षय और अशोक नाम के दो भाई घर के आंगन में अक्सर क्रिकेट खेलते। बड़े भाई की गेंद कभी छोटे की छाती पर लगती तो कभी सिर पर। बदला लेने के लिए अशोक तेज गेंद फेंकने की खूब प्रैक्टिस करता। कुछ सालों में ही उसकी बॉलिंग का खौफ पूरे इलाके में फैल गया।

घर में पैसों की तंगी थी। पिता खेती करके और अखबार बेचकर महीने के महज 10 हजार रुपए कमाते थे। इसलिए एक बेटे को ही एकेडमी भेज सकते थे। बड़े भाई ने कहा- तू खेल। अशोक ने जयपुर की अरावली क्रिकेट एकेडमी जॉइन कर ली।

वहां कोच विवेक यादव खूब सपोर्ट करते थे। कोविड-19 में कोच की मौत हो गई तो अशोक ने एकेडमी और क्रिकेट दोनों छोड़ दिए। पिता के साथ खेतों में समय बिताने लगा। उसी अशोक शर्मा ने IPL के इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी है। स्पीड- 154.2 किमी/घंटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed