Thu. Apr 23rd, 2026

NTPC ने निकाली 250 पदों पर भर्ती, 7 मई तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन) पदों पर भर्ती (NTPC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://careers.ntpc.co.in पर जाकर 7 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 250 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। जनरल के लिए 109, ईडब्ल्यूएस के 25, ओबीसी के लिए 39, एससी के लिए 42 और एसटी के लिए 35 पद रिजर्व किए गए हैं। आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा 

  • एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।
  • निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में एप्लीकेशन स्क्रीनिंग की जाएगी। आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। वहीं आवेदकों की संख्या को देखते हुए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा ।इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ बताए गए पते पर उपस्थित होना होगा। अंतिम चरण मेडिकल एग्जामिनेशन का होगा। नियुक्ति के बाद हर महीने 55000 फिक्स पे मिलेगा। इसके अलावा HRA, अकोमोडेशन, नाइट शिफ्ट एलाउंस और मेडिकल बेनिफिट्स ऐसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन भर्ती 2026 विज्ञापन संख्या 05/26 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, डिग्री, सर्टिफिकेट और अनुभव संबंधित दस्तावेज इत्यादि को अपलोड करें।
  5. शुल्क भुगतान करें। आवेदन पत्र को जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *