Fri. May 15th, 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की तारीख का किया ऐलान, जानें जरूरी अपडेट्स

3 मई को देशभर में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसे पेपर लीक होने का मामला सामने आने बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया। इस परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। जब एग्जाम कैंसिल की गई तब इन छात्रों के मन में एक ही सवाल था कि क्या परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। इस बात का नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जवाब दे दिया गया है और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान हो चुका है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आधिकारिक रूप से नीट यूजी रि एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इसका हिस्सा बनना चाहते हैं उन्हें अपनी परीक्षा की तैयारी तेज करनी होगी।

कब होगी NEET UG Re Exam

अगर आप भी उन विद्यार्थियों में से एक हैं जो परीक्षा का हिस्सा बने थे तो अब आपको दूसरी बार परीक्षा देने की तैयारी कर लेनी चाहिए। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक अब दोबारा इस परीक्षा का आयोजन 21 जून को देश भर में किया जाएगा। परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है और जल्दी एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी की भी घोषणा की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या फिर से होगा रजिस्ट्रेशन

परीक्षा का दोबारा आयोजन तो हो रहा है लेकिन छात्रों के मन में यह सवाल भी है कि क्या उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको बता दें कि नीट यूजी रि एग्जाम में भाग लेने वाले किसी भी छात्र को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और ना ही किसी तरह की फीस भरना होगी। छात्रों को यह सलाह दी गई है कि वह अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें। यह आयोजन रविवार होने वाला है जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

अफवाहों से रहें सावधान

इस बार एजेंसी की ओर से छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की गई है। यह कहा गया है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। इस तरह की किसी भी गलत जानकारी पर विश्वास ना करें। छात्रों और माता-पिता से यह अनुरोध किया गया है कि केवल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए मिली सूचना पर विश्वास ना करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर किसी भी छात्र को परीक्षा परीक्षा के केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई समस्या होती है तो वह सीधा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क कर सकता है। आधिकारिक ईमेल आईडी और फोन नंबर जारी किए गए हैं। छात्र अपनी शिकायत neet-ug@nda.ac.in पर कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 और 01169227700 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *