Fri. May 15th, 2026

छात्रों के लिए राहत भरी खबर, स्कूल की छुट्टियां बढ़ी, जानें कब तक बंद रहेेंगे और कब खुलेंगे

भीषण गर्मी, बढ़ते तापमान और लू को देखते हुए पश्चिम बंगाल के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब पश्चिम बंगाल में 31 मई 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्रायोजित स्कूलों के लिए अनिवार्य है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, अब एक जून से स्कूलों में पढ़ाई फिर से शुरू होगी, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों के स्कूलों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक के बाद लिया गया।

निजी स्कूलों को इस मामले में स्व-विवेक से निर्णय लेने की छूट दी गई है। हालांकि, अधिकांश निजी स्कूलों ने भी छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए छुट्टियों को बढ़ाने या समय बदलने का फैसला किया है। पहले स्कूल 11 मई से बंद हुए थे और उन्हें 18 मई से खुलने थे, लेकिन अब छात्र 1 जून 2026 (सोमवार) से दोबारा स्कूल लौटेंगे।

इन राज्यों में भी शुरु हुए समर वेकेशन

  • ​दिल्ली: सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2026 तक कुल 51 दिनों की लंबी छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। कक्षा 9, 10 और 12 के छात्रों के लिए 23 मई तक उपचारात्मक कक्षाएं (Remedial Classes) सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
  • ​मध्य प्रदेश: 1 मई से स्कूल बंद हैं और 15 जून 2026 तक अवकाश रहेगा। 16 जून से दोबारा स्कूल खुलेंगे।
  • ​छत्तीसगढ़: 20 अप्रैल से ही अवकाश शुरू हो चुका है, जो 15 जून 2026 तक चलेगा। 16 जून से दोबारा स्कूल खुलेंगे।
  • ​ओडिशा और तेलंगाना: इन राज्यों में अप्रैल के अंतिम सप्ताह (24-27 अप्रैल) से ही छुट्टियाँ प्रभावी हैं, जो 11 जून 2026 तक चलेंगी।
  • उत्तर प्रदेश: सरकारी स्कूल 20 मई से शुरू होकर 15 जून 2026 तक बंद रहेंगे यानी स्कूल कुल 26 दिनों ही बंद रहने वाले हैं।
  • केंद्रीय विद्यालय : 8 मई से 16 जून तक (आगरा, दिल्ली, लखनऊ, पटना और वाराणसी ), 3 मई से 20 जून 2026 तक ​(जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई और भोपाल)
  • हरियाणा में 1 से 30 जून ,​ ​बिहार में 1 से 20 जून, राजस्थान में 17 मई से 20 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा सकता है।

मई में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

  • ​17 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​25 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती (कुछ राज्यों में अवकाश)
  • ​27 मई (बुधवार): बकरीद (ईद-उल-जुहा) – चांद के अनुसार
  • ​31 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *